Giridih News :उद्यम निबंधन को ले जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :उद्योग विभाग के निर्देश पर शनिवार को गिरिडीह जिला उद्योग कार्यालय में उद्यम निबंधन को ले जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जिले भर के 80 उद्यमियों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

80 उद्यमियों ने करा रजिस्ट्रेशन

उद्योग विभाग के निर्देश पर शनिवार को गिरिडीह जिला उद्योग कार्यालय में उद्यम निबंधन को ले जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जिले भर के 80 उद्यमियों ने हिस्सा लिया. कार्यशाला की अध्यक्षता जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक जगन्नाथ दास ने की. मुख्य अतिथि चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला व बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम अमृत कुमार चौधरी थे. कार्यशाला में जिला उद्योग केंद्र में चल रहे एमएसएमई स्कीम, पीएमइजीपी, पीएमएफएमई, पीएम विश्वकर्मा आदि की जानकारी दी गयी. बताया गया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों को बढ़ावा देना था. इस दौरान इच्छुक उद्यमियों का नि:शुल्क उद्योग निबंधन किया गया. मौके पर सीए राकेश कुमार, जिला समन्वयक अविनाश कुमार, इओडीबी मैनेजर दीपक कुमार नायक, हेड क्लर्क चित्तरंजन सिंह, उत्तम कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola