Giridih News :साइबर फ्राॅड मामले की जांच को ले बेंगाबाद पहुंची दिल्ली पुलिस

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :30 Apr 2026 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :साइबर फ्राॅड मामले की जांच को ले बेंगाबाद पहुंची दिल्ली पुलिस

Giridih News :दिल्ली से साइबर फ्राॅड के मामले की जांच के लिए साइबर थाना रोहिणी से पुलिस अधिकारियों की 12 सदस्यीय टीम बुधवार को बेंगाबाद पहुंची. बेंगाबाद पुुलिस की मदद से अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

इस दौरान छोटकी खरगडीहा और महतोडीह से चार युवकों को लेकर पुलिस थाना लायी. चारों युवको से पुलिस अधिकारियों ने बुधवार की पूरी रात पूछताछ की. पूछताछ के बाद सभी को गुरुवार को छोड़ दिया गया. इधर, युवकों को पूछताछ के नाम पर रातभर थाने में रखने के बाद छोड़े जाने के मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

22 लाख का हुआ है फर्जीवाड़ा

साइबर थाना रोहिणी के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रापर्टी डीलर सहित अन्य व्यक्तियों के खाते से 22 लाख से अधिक का फर्जीवाड़ा हुआ है. कांस्टेबल हिमांशु के अनुसार एक व्यक्ति के खाते से सात लाख की निकासी की गयी है. जांच में बेंगाबाद के साइबर अपराध से जुड़े लोगों के खाते में राशि आयी है. उक्त युवकों की पहचान व सत्यापन के लिए पुलिस टीम बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से जुटी हुई थी. बेंगाबाद पुलिस की मदद से शाम में छोटकीखरगडीहा और महतोडीह गांव में छापेमारी की गई. छोटकी खरगडीहा से तीन, जबकि महतोडीह से एक युवक को पकडकर थाना लाया गया. चारों युवकों के मोबाइल को जब्त करते हुए दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गयी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि सभी को नोटिस दिया गया है कि जब भी जरूरत पड़े, उन्हें दिल्ली पहुंचना है. नहीं पहुंचने पर गिरफ्तारी वारंट के साथ आकर उन्हें ले जायेंगे. सूत्रों के अनुसार देर रात में दो युवक कार से थाना पहुंची और दिल्ली पुलिस से बातचीत शुरू की. लंबे समय तक वार्ता का दौर चलने के बाद सभी को छोड़ दिया गया. दोनों युवक खुद के पुलिस विभाग से जुड़े होने की बात कर रहे थे. हालांकि, दोनों सिविल ड्रेस में थे. इधर, थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ने के बाद चारों युवकों से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की. पूछताछ के बाद क्या मिला, इसकी जानकारी वही दे सकते हैं. बताया कि पकड़े गये युवकों को छोड़ने से संबंधित लिखित में प्रपत्र लिया गया है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola