Giridih News: पर्व पर शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्णय

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: भेलवाघाटी व देवरी थाना में शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

Giridih News: ईद मिलादुन्नबी को लेकर भेलवाघाटी थाना में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने की. बैठक में आपसी भाईचारे के साथ व शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को संपन्न करवाने का निर्णय लिया गया. बैठक समाप्त होने के उपरांत रामनवमी व मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण में सहयोग करनेवाले पुलिस मित्र के बीच प्रशंसा पत्र वितरित किया गया. बैठक में एएसआइ परमानंद राम, जिला परिषद सदस्य उसमान अंसारी, मुखिया विकास कुमार, रूपनारायण साव, अहमद अंसारी, जाकिर हुसैन, मनोज यादव, जब्बार अंसारी, किशोर कुमार, कलीम अंसारी, समसुद्दीन अंसारी, सद्दाम हुसैन, रोहित कुमार, सुभाष कुमार, रफीद अंसारी, शिबू यादव, फुलदेव यादव, सुधीर साव, अशोक कुमार, राजेश कुमार, काजिम मिंया, मुमताज अंसारी आदि मौजूद थे. इधर देवरी थाना में थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें शांतिपूर्ण तरीके से ईद मिलादुन्नबी व करमा पर्व संपन्न करवाने एवं देवरी प्रखंड क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में एएसआइ उपेंद्र दव, बुद्धदेव उरांव, मुखिया लाला अशोक कुमार, संगम यादव, मोजाहिद अंसारी, मुस्तकिम अंसारी, ललन खान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola