Giridih News :संदेहास्पद स्थिति में तालाब में तैरता मिला शव

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गांडेय थानांतर्गत करीबांक पंचायत के तिलोबोनी गांव स्थित एक तालाब में शुक्रवार की दोपहर एक व्यक्ति के तैरते शव मिलने से सनसनी फैल गयी. वहीं, एक महिला का शव बिजली के पोल में साड़ी से झूलता मिला.

विज्ञापन

सूचना पर गांडेय पुलिस पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक युवक देवघर जिला के मरगोमुंडा थानांतर्गत सालमंगरा का प्रदीप हांसदा (25) बताया जाता है.

बिजली के पोल से झूलता महिला का शव बरामद

शुक्रवार को एक महिला का शव बिजली के पोल में साड़ी से झूलता मिला. मृतका की पहचान उदयपुर निवासी साधौरी देवी (45) पति-स्व. बालदेव मोहली के रूप में हुई है. सूचना पर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola