Giridih News :डीसी ने किया कोषागार शाखा का निरीक्षण, दिये निर्देश

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :समाहरणालय स्थित जिला कोषागार शाखा का शनिवार को डीसी सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव तथा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

विज्ञापन

डीसी ने विपत्र पारित करने की प्रक्रिया की समीक्षा की और उसमें पारदर्शिता लाने पर बल दिया. उन्होंने कोषागार में रखे जाने वाले महत्वपूर्ण पंजियों, अभिलेखों एवं रिकार्ड का अवलोकन कर कर्मियों को उनके समुचित संधारण एवं सुरक्षित रख-रखाव की बात कही. कहा कि सभी कर्मी कार्यालय में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें व कार्यों का निष्पादन अनुशासन व उत्तरदायित्व के साथ रखें.

स्ट्रांग रूप में रखे अभिलेख की नियमित करें जांच

स्ट्रांग रूम में रखे गये मुद्रांक, मूल्यवान दस्तावेज व अभिलेख को पूर्ण सुरक्षा मानकों के अनुरूप रखा जाये तथा नियमित अंतराल पर उनकी जांच भी की जाये. मौके पर एसडीओ श्रीकांत विस्पुते, एसडीपीओ अनिमेष रंजन, जिला कोषागार पदाधिकारी अनंत मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola