गिरिडीह में बड़ा हादसा, सिलेंडर विस्फोट की वजह से 5 लोग झुलसे

Cylinder Blast
गिरिडीह में सिलेंडर विस्फोट की वजह से 5 लोग झुलस गये हैं. सभी को इलाज के लिए भर्ती अस्पताल में कराया गया है.
गिरिडीह : गिरिडीह में बड़ा हादसा हुआ है. खबर है कि शहर में सिलेंडर विस्फोट की वजह से एक महिला समेत पांच लोग बुरी तरह से झुलस गये हैं. घटना गुरुवार की शाम बजरंग चौक के पास की है. फिलहाल सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल है.
कैसा हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक पंजाबी मुहल्ला निवासी डोली सलूजा और उनका पुत्र हर्ष सलूजा आज शाम छोटे वाले गैस सिलेंडर में गैस भराने के लिए शहर के बजरंग चौक स्थित एक दुकान पहुंचा था. लेकिन गैस रिफिलिंग करने के दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और आग लग गई. इस घटना में दो महिला समेत पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं. घटना के बाद इलाके में अपरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था. देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद घायलों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




