Giridih News: सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया

Updated at : 29 Jan 2025 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया

Giridih News: पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव करंदो में सीआरपीएफ 154 बटालियन द्वारा बुधवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसमें सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट एसडी त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी डीएस भाटी व एएसपी अभियान सुरजीत कुमार मुख्य रूप से शामिल थे.

विज्ञापन

बता दें कि सीआरपीएफ द्वारा बीच बीच में नक्सल प्रभावित इलाकों में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. पुलिस व आम लोगों में बेहतर संबंध स्थापित करने को लेकर ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. बुधवार को करंदो विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में खेलकूद सामग्री, घरेलू सामान, शिक्षण सामग्री आदि का वितरण किया गया.

इस दौरान मेडिकल कैंप भी लगाया गया था. वहां सैकड़ों लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को बताया. सीआरपीएफ के चिकित्सकों द्वारा जरूरत के अनुसार उन्हें दवाइयां दी गयी. दस लाख के इनामी नक्सली

के साहेब मांझी के परिजन ने भी लिया लाभ

बता दें कि हार्डकोर नक्सली साहेब मांझी का गांव करंदो में है. सिविक एक्शन प्रोग्राम में साहेबराम के चाचा समेत उसके परिजन ने भी इसका लाभ लिया.

बुधवार को एएसपी, सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेट, द्वितीय कमान अधिकारी सहित अन्य अधिकारी साहेब राम के घर पहुंचे और उसके परिजनों से मिले. हालांकि साहेबराम की पत्नी व बच्चों से उनलोगों की मुलाकात नहीं हो पायी.

अधिकारियों ने साहेबराम को सरेंडर कराने को कहा. कहा कि साहेब राम मांझी को आत्मसमर्पण करने से दस लाख की राशि, चार डिसमिल जमीन सहित अन्य लाभ मिलेंगे. मौके एमके यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola