Giridih News: भागवत कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 May 2025 11:28 PM

विज्ञापन

Giridih News: सिहोडीह के चौधरी मोहल्ला स्थित स्तुति बैंक्वेंट पैलेस में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को भागवत कथा सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.

विज्ञापन

प्रशांत मुकुंद प्रभु द्वारा भागवत कथा सुनायी. भागवत कथा व हरे कृष्ण, हरे राम, यशोदा नंदन, ब्रज भज नंदन, जय राणा माधव कुंज बिहारी, हरे राम, हरे कृष्ण आदि भजन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये.

द्वारिका दिल्ली इस्कॉन से पधारे प्रशांत मुकुट प्रभु जी

श्रद्धालु श्रद्धा भाव से झूम रहे थे. बताया गया कि गिरिडीह शहर को भागवत गीता के उपदेश से कल्याण करने के लिए द्वारिका दिल्ली इस्कॉन से प्रशांत मुकुट प्रभु जी पधारे हैं. उनकी वाणी व भागवत गीता के वचनों को सुनने मात्र से ही मानव का कल्याण हो सकता है. भागवत कथा के आयोजक अजय बगेड़िया ने पूरे शहर को कथा को सुनने के लिए आमंत्रित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola