Giridih News: माले नेता ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 Sep 2025 1:27 AM

विज्ञापन

Giridih News: कहा गया है कि यदि मांगों पर 5 सितंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो छह सितंबर से भाकपा माले के बैनर तले वे आमरण पर बैठेंगे.

विज्ञापन

माले नेता विनय संथालिया ने धनवार नगर पंचायत की व्यवस्था व विकास से संबंधित दस सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. कहा गया है कि यदि मांगों पर 5 सितंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो छह सितंबर से भाकपा माले के बैनर तले वे आमरण पर बैठेंगे. ज्ञापन में धनवार राजाटोला छठ घाट में गंदे पानी को बंद करने हेतु नाली की व्यवस्था करने, इरगा नदी, बुधुवाडीह व उपरैली धनवार में श्मसान शेड तथा शव दाह हेतु स्टैंड की व्यवस्था करने, ब्लॉक मोड़ से बंधन साव तालाब होते हुए नदी तक सड़क का निर्माण करने, मुख्य सड़क से हथिया चट्टान तक सड़क बनाने, सिनेमा रॉड से कटोनियां होते हुए थाना तक कड़क, त्रिवेदी मुहल्ला की सड़क व गणेश मंडप से नदी तक सड़क निर्माण करने, राजा टोला में पेयजल की व्यवस्था करने, बड़ा चौक की हाई मास्ट लाइट चालू करने व छठ घाट समेत बाजार के प्रमुख चौक चौराहों पर हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था करने, सभी प्रमुख चौक चौराहों पर सीसीटीवी लगाने, पार्क की व्यवस्था करने, खुली नालियों में ढक्कन की व्यवस्था करने, स्वीकृत आवासों का भुगतान करने तथा नौलखा डेम के निर्माण में हुई लूट की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola