Giridih News: आनंद यादव के सिर की बरामदगी को लेकर माले ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: आनंद यादव के सिर की बरामदगी को लेकर माले ने किया प्रदर्शन

Giridih News: बढ़ती आपराधिक घटनाओं और पिछले दिनों मौत के घाट उतार दिये गये आनंद यादव के सिर की बरामदगी नहीं होने से नाराज भाकपा माले ने शुक्रवार को गावां हाट मैदान में धरना दिया.

विज्ञापन

इसके बाद गावां बाजार में आक्रोश मार्च निकाला. प्रदर्शन में धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य पवन कुमार चौधरी ने की. संचालन माले नेता रंजीत राम ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत में आनंद यादव को श्रद्धांजलि दी गयी. इसके अलावा माले नेताओं ने पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के नाम चार सूत्री मांगों का ज्ञापन अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी गावां को सौंपा. पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि आनंद यादव की हत्या मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है. धनवार विधानसभा क्षेत्र में हत्या और अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. विधायक और सांसद चुप हैं. माले ने मांग किया कि आनंद यादव का सर जल्द बरामद किया जाये. घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो. यदि कार्रवाई नहीं हुई तो जनता अपराधियों और प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी. उन्होंने कहा कि इलाके में शांति लंबे संघर्ष और कई साथियों की शहादत के बाद आई है. अब किसी भी हालत में अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि मामले का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो माले पूरे जिले में चक्का जाम करेगी. इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी. प्रदर्शन में माले नेता नागेश्वर यादव, प्रखंड सचिव सकलदेव यादव, तिसरी प्रखंड सचिव मुन्ना राणा, पंसस अकलेश यादव, अभिमन्यु यादव, मुस्लिम अंसारी, संजय दास, सुखदेव यादव, भूषण यादव, दिलीप कुमार, सिकंदर कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola