Giridih News: दूसरे दिन भी जारी रहा माले नेता का आमरण अनशन

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 07 Sep 2025 11:33 PM

विज्ञापन

Giridih News: माले के प्रखंड सचिव कयूम अंसारी ने कहा कि सोमवार तक मांगों की पूर्ति नहीं हुई, तो मंगलवार नौ सितंबर से माले कार्यकर्ता व समर्थक अनशन स्थल पर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचेंगे.

विज्ञापन

धनवार नगर पंचायत के विकास से संबंधित 10 सूत्री मांगों को लेकर माले नेता विनय संथालिया का आमरण अनशन दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा. दूसरे दिन भी किसी अधिकारी ने उनकी सुध नहां ली और ना ही कोई चिकित्सक स्वास्थ्य की जांच के लिए पहुंचे. हालांकि, रविवार की दोपहर कार्यपालक पदाधिकारी हर्षवर्धन ने उनसे दूरभाष पर बात कर उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया, लेकिन श्री संथालिया कार्रवाई शुरू होने तक अनशन जारी रखने पर अड़े रहे. माले के प्रखंड सचिव कयूम अंसारी ने कहा कि सोमवार तक मांगों की पूर्ति नहीं हुई, तो मंगलवार नौ सितंबर से माले कार्यकर्ता व समर्थक अनशन स्थल पर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचेंगे. श्री संथालिया के समर्थन में शिवशंकर साव, नरेश यादव, सुनील साव, कैलाश दास, मीठू लाल, उमेश यदाव, दामोदर दास, रंजीत मोदी, उमेश दास, कारू दास, पंकज यादव, विजय दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola