तिसरी में अनियमित बिजली आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jun 2024 11:54 PM
विज्ञापन
तिसरी प्रखंड में अनियमित विद्युतापूर्ति से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली लगातार लगातार दस मिनट से अधिक नहीं रहती है.
विज्ञापन
तिसरी.
तिसरी प्रखंड में अनियमित विद्युतापूर्ति से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली लगातार लगातार दस मिनट से अधिक नहीं रहती है. आठ-दस घंटे में कई बार ट्रिपिंग होती है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. पिछले एक सप्ताह से प्रखंड में प्रंचड गर्मी से अनियमित बिजली आपूर्ति से लोगों की दिक्कती और बढ़ गयी है. बिजली की आंख मिचौनी लोगों को रुला रही है. उपभोक्ता बेबस हैं. एक माह पूर्व तिसरी प्रखंड में सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति होती थी. लोगों को बीस घंटे से अधिक बिजली लोगों को मिल रही थी, लेकिन इधर कुछ दिनों से बिजली की आपूर्ति लचर हो गयी है.तिसरी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता दुर्गेश नाथ सहाय ने कहा कि पिछले दिनों आयी आंधी-पानी के कारण कई जगहों पर बिजली का पोल गिर गया है. कहीं-कहीं ट्रांसफर में फॉल्ट आयी है. कर्मी लगातार मरम्मत का काम कर रहे हैं. पोल को खड़ा किया जा रहा है. जहां-जहां पोल खड़ा किया गया है, वहां बिजरी आपूर्ति बहाल की जा रही है. जल्द ही सभी फॉल्ट दुरुस्त करने के पश्चात प्रखंड में बिजली सुचारू रूप से बहाल कर दी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










