Giridih News: सड़क व गार्डवाल निर्माण में घटिया कार्य की शिकायत
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 Sep 2025 11:31 PM
विज्ञापन
Giridih News: सड़क के दोनों किनारे महज एक फिट खुदाई कर डस्त व बोल्डर का मिक्सर (डी एस डी) डाल कर खानापूर्ति की जा रही है.ग्रामीणों ने विभाग से जांच एवं कारवाई की मांग की है.
विज्ञापन
गांडेय में सड़क व गार्डवाल निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और मनमानी तरीके से कार्य का मामला सामने आया है.मामले को ले ग्रामीणों ने जांच व कारवाई की मांग की है.मामला प्रखंड के बरमसिया टू पंचायत अंतर्गत चौंरा का है.
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार प्रखंड के बरमसिया पंचायत अंतर्गत दीवाना मोड़ चौंरा से धरधरवा नाला तक सड़क सौंदर्यीकरण का कार्य स्वीकृत है. करीब एक करोड़ की लागत से बन रहे सड़क निर्माण में एक ओर 6 इंच के स्थान पर 4 इंच पीसीसी ढलाई की जा रही है वहीं दूसरी ओर जंगल से चुनकर लाए गए भूसभूसिया पत्थर से गार्ड वाल का निर्माण किया जा रहा है.इतना ही नहीं सड़क के दोनों किनारे महज एक फिट खुदाई कर डस्त व बोल्डर का मिक्सर (डी एस डी) डाल कर खानापूर्ति की जा रही है.ग्रामीणों ने विभाग से जांच एवं कारवाई की मांग की है.मामला संज्ञान में आया है,दिया है सुधार का निर्देश : जेई
आरईओ के कनीय अभियंता फैयाज अहमद ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है.शिकायत के आलोक में संवेदक को घटिया पत्थर को हटाते हुए कार्य में सुधार का निर्देश दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










