Giridih News : हिदायत के साथ सीओ ने दिया एजेंसी की जांच का आदेश
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 25 Mar 2026 12:42 AM
विज्ञापन
Giridih News : जमुआ में रसोई गैस की किल्लत पर भड़के उपभोक्ता, सड़क जाम, प्रदर्शन
विज्ञापन
Giridih News : प्रतिनिधि, जमुआ. जमुआ प्रखंड मुख्यालय स्थित गैस एजेंसी में रसोई गैस की भारी किल्लत और वितरण में कथित अनियमितता को लेकर मंगलवार को जमुआ में नीलकांत इंडेन ग्रामीण गैस वितरक के काउंटर के पास उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित उपभोक्ताओं ने गैस सिलिंडर के साथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की. इस दौरान मौके पर पहुंचे सीओ ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जांच का आदेश दिया.
बिना बुकिंग गैस उठाव पर उठे सवाल :
प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप था कि बुकिंग करानेवाले को हफ्तों इंतजार के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा तो दूसरी ओर बिना बुकिंग के ही गैस का उठाव धड़ल्ले से हो रहा है. उपभोक्ताओं का सवाल था कि जब उन्होंने नियमानुसार बुकिंग करायी है, तो स्टॉक खत्म होने की बात उनसे क्यों कही जाती है.प्रशासनिक हस्तक्षेप और सीओ की कार्रवाई :
सूचना पर जमुआ सीओ नरेश कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आक्रोशित लोगों को शांत कराया. मौके पर उन्होंने एजेंसी संचालक से लोगों की समस्याएं हल करने का सुझाव दिया. कहा गया कि उपभोक्ताओं से बगैर रसीद के गलत ढंग से राशि नहीं लें. सीओ ने संचालक को सख्त हिदायत दी कि गैस वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी हो. उन्होंने चेतावनी दी कि वितरण में दोबारा गड़बड़ी पायी गयी, तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी.सिलिंडर उठाव के गलत मैसेज का आरोप :
ग्रामीण गैस उपभोक्ता चुंगलो के विकास कुमार मंडल व राहुल मंडल, खरगडीहा के अशोक भदानी, नावाडीह के मो. मुस्तकीम अंसारी व मनोज यादव, धर्मपुर की लीलावती कुमारी व मीना देवी आदि ने कहा कि वे लोग गैस के लिए जमुआ आये ही नहीं, तो उनके मोबाइल में गैस उठाव का मैसेज कैसे आया कि आपने एलपीजी गैस का उठाव कर लिया है. यह शिकायत लेकर आने पर संचालक ने कहा कि आप गैस का उठाव कर चुके हैं. सीओ ने पूरी समस्या की जांच करने का निर्देश जमुआ के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया. कहा कि बुकिंग रजिस्टर की जांच कर देखें कि बुकिंग वालों का गैस का उठाव हुआ है या नहीं. जांच रिपोर्ट जमा करने को कहा.क्या कहते हैं संचालक :
जमुआ के नीलकांत इंडेन ग्रामीण गैस के वितरक विजय कुमार राय ने कहा कि कंपनी से नियमित रूप से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. 25 हजार उपभोक्ता हैं, माह में एक हजार सिलिंडर आ रहा है. दो दिनों से गाड़ी नहीं आयी है. यहां भीड़ में ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने कभी गैस का उठाव नहीं किया है और न ही केवाइसी कराया है. वे ही लोग हर दिन कार्यालय आकर हो-हल्ला कर रहे हैं. कर्मी गैस बुकिंग में किसी तरह की अनियमितता नहींं करते हैं. प्रशासन इसकी जांच करा सकता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










