मुख्य सड़क के किनारे सफाई, मोहल्ले में पसरी गंदगी

Updated at : 02 Aug 2024 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्य सड़क के किनारे सफाई, मोहल्ले में पसरी गंदगी

नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित मुख्य सड़कों के किनारे तो सफाई का नजारा दिखता है, लेकिन मोहल्ले की सड़कों के किनारे गंदगी पसरी हुई है. गंदगी की वजह से फैल रही दुर्गंध से लोगों के लिए ढंग से सांस लेना भी दूभर हो गया है. इसके साथ ही बीमारियों के फैलने की भी आशंका बनी हुई है.

विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित मुख्य सड़कों के किनारे तो सफाई का नजारा दिखता है, लेकिन मोहल्ले की सड़कों के किनारे गंदगी पसरी हुई है. गंदगी की वजह से फैल रही दुर्गंध से लोगों के लिए ढंग से सांस लेना भी दूभर हो गया है. इसके साथ ही बीमारियों के फैलने की भी आशंका बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक शास्त्रीनगर, बरगंडा, प्रोफेसर कॉलोनी, बरवाडीह, पचंबा, बोडो बक्शीडीह आदि इलाकों में सड़क के किनारे गंदगी पसरी हुई है. सर्कस मैदान से शास्त्री नगर जाने वाले रास्ते में मुख्य सड़क के किनारे गंदगी का ढेर लगा रहता है.

नियमित रूप से नहीं किया जा रहा कचरे का उठाव

स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों से गंदगी का ढेर यहां पर जमा होता है. लेकिन, नियमित रूप से आउटसोर्सिंग कम्पनी आकांक्षा द्वारा कचरे का उठाव नहीं किए जाने के कारण साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल है. यहां की नालियां गंदगी से भरी हुई हैं. बारिश में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है. इस दौरान कीचड़ युक्त रास्ते से होकर कई लोगों को गुजरना पड़ता है. देखा जाए तो साफ-सफाई को लेकर नगर निगम द्वारा हमेशा दावा किया जाता है लेकिन मोहल्लों की स्थितियां का आकलन किया जाए तो 36 वार्डों के कई मोहल्ले में गंदगी रहती है.

जगह-जगह जलभराव, मच्छरों के आतंक से लोग बेहाल

बरसात के मौसम में गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है. आलम यह है कि शाम के वक्त लोग अपने-अपने आंगन में नहीं बैठ पाते हैं. जगह-जगह जलभराव होने से समस्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में लोगों को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के होने का भी डर बनी हुआ है. ऐसे में नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल भी उठ रहा है.

जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, बोले- नगर प्रशासक से मिलेंगे

इस संबंध में कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सतीश केडिया का कहना है कि साफ-सफाई को लेकर नगर निगम का जो दायित्व है उसका सही से निर्वहन होना चाहिए. नियमित सफाई की दिशा में नगर निगम को ठोस पहल करने की जरूरत है. कहा कि जल्द ही वह इस मामले को लेकर नगर प्रशासक से मुलाकात करेंगे और तमाम वस्तु स्थिति को उनके समक्ष रखा जाएगा. वहीं दूसरी ओर भाकपा माले के राजेश सिन्हा का कहना है कि बार-बार आवाज उठाने के बाद भी नगर निगम सुविधा प्रदान करने की दिशा में सफल नहीं है. गर्मी के दिनों में यहां लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ता है वहीं बरसात के दिनों में जाम नाली परेशानी का संभव बन जाता है. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में जितने भी मोहल्ले हैं उन मोहल्ले में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर, डीडीटी छिड़काव और फॉगिंग होना चाहिए ताकि जनता को राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola