Giridih News : कोहरे से ढका शहर, आवागमन में परेशानी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : कोहरे से ढका शहर, आवागमन में परेशानी

Giridih News : रविवार की सुबह गिरिडीह शहर घने कोहरे से ढका रहा. इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. मॉर्निंग वॉक करने घर से निकले लोग व वाहन चालकों काफी संभल कर चल रहे थे.

विज्ञापन

रविवार की सुबह गिरिडीह शहर घने कोहरे से ढका रहा. इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. मॉर्निंग वाक करने घर से निकले लोग व वाहन चालकों काफी संभल कर चल रहे थे. घने कोहरे के कारण लोग अपने वाहनों को लाइट जला व धीमी रफ्तार में चलना पड़ा. सुबह नौ बजे तक यह स्थिति बनी रही. गांडेय. रविवार की सुबह कोहरे के कहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. सुबह 6 बजे अचानक कोहरे की चादर ने पूरे आसमान को अपनी आगोश में ले लिया. इस कारण खेत, खलिहान, सड़क, रेल लाइन व आसमान ढक गये. वहीं राहगीरों व वाहन चालकों को कोहरे के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. करीब दो घंटे बाद करीब 8 बजे कोहरे की चादर हटी और जनजीवन सामान्य हुआ. कोहरे के कारण किसानों से लेकर दैनिक मजदूर, ठेला खोमचा व सब्जी विक्रेता परेशान रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola