चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्चे का रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा

Updated at : 17 Jul 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्चे का रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा

आठ वर्षीय एक बालक का चाइल्ड हेल्पलाइन ने रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा दिया. मुरली दास का बेटा 29 अप्रैल से लापता था.

विज्ञापन

सरिया थाना क्षेत्र के मंदरामो पूर्वी गांव से गायब आठ वर्षीय एक बालक का चाइल्ड हेल्पलाइन ने रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा दिया. बच्चे को पाकर परिजन काफी खुश हैं. मंदरामो गांव निवासी मुरली दास का पुत्र चंदन कुमार 29 अप्रैल से गायब था. उसकी मां सुनीता देवी के अनुसार 29 अप्रैल की सुबह लगभग नौ बजे उसका पुत्र घर के बाहर खेल रहा था. दोपहर में भोजन के लिए उसे बुलाने गयी, तो वह गायब मिली. लगातार खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला. इसके बाद सरिया थाना में मामला दर्ज कराया गया. एसडीपीओ सरिया धनंजय कुमार राम के निर्देश पर सरिया थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह बच्चे की खोज में जुट गये. इसी बीच चंदन भटकते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंच गया. वहां, जीआरपी की मदद से उक्त बच्चे को धनबाद चाइल्ड हेल्पलाइन भेज दिया गया. धनबाद बाल कल्याण समिति का सदस्य ममता आरोड़ा की देखरेख में बच्चा रहने लगा. स्थानीय पुलिस के सहयोग से चंदन के पिता मुरली दास को इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलने पर चंदन के माता-पिता अपना तथा बच्चे का आधार कार्ड लेकर धनबाद पहुंचे और उसे पहचाना. ममता अरोड़ा ने पंचनामा बनाकर चंदन को उसके माता-पिता को सौंप दिया. परिजनों ने धनबाद बाल कल्याण समिति के सदस्यों, स्थानीय पुलिस व पत्रकारों बच्चे को खोजने में मदद करने पर आभार जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola