Giridih News : मासूम व बुजुर्ग की मौत मामले में ट्रक चालक पर केस

Giridih News : दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों को कुचलते हुए ट्रक लेकर भाग निकला का चालक
Giridih News : बीते सोमवार को देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा में ट्रक (जेएच 10 सीजे 3185) की चपेट में आ जाने से बुजुर्ग व हीरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो बाजार में चार वर्षीय मासूम की मौत के मामले में अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. हीरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो बाजार में अनियंत्रित ट्रक द्वारा कुचल दिए जाने की घटना में चार वर्षीय मासूम सिफान रजा अंसारी की मौत हो जाने के मामले में मृतक के पिता तिसरी प्रखंड के बेलवाना गांव निवासी शहबाज अंसारी की शिकायत पर हीरोडीह थाना में कांड संख्या 09/25 के तहत ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इधर, देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा में सुखदेव यादव(60 वर्ष) की मौत हो जाने के मामले में उसके पुत्र चितरोकुरहा निवासी देवा यादव द्वारा दिये गये आवेदन के आधार देवरी थाना में कांड संख्या 07/25 के तहत ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है. बीते सोमवार को एक ही ट्रक का चालक एक किलोमीटर की परिधि में दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों को कुचलते हुए निकल गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




