सनकी देवर ने कुदाल से मारकर की भाभी की हत्या, फरार

Updated at : 10 Aug 2024 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
सनकी देवर ने कुदाल से मारकर की भाभी की हत्या, फरार

बिरनी प्रखंड की खैरीडीह पंचायत अंतर्गत लंगूरडीहा में एक सनकी देवर ने अपनी भाभी की कुदाल से मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर इंद्रदेव राणा फरार हो गया.

विज्ञापन

वारदात. अपने बेटे को बेरहमी से पीट रहा था आरोपी, बचाने गयी थी भाभी

बिरनी. बिरनी प्रखंड की खैरीडीह पंचायत अंतर्गत लंगूरडीहा में एक सनकी देवर ने अपनी भाभी की कुदाल से मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर इंद्रदेव राणा फरार हो गया. घटना शनिवार अलसुबह 6:30 बजे की है. मृतका राजू राणा की पत्नी गीता देवी (40) थी.

पति चेन्नई में करता है मजदूरी : मृतक महिला का पति चेन्नई में मजदूरी करता है. घटना की सूचना उसे दे दी गयी है. मृतक को दो पुत्री ओर एक पुत्र है. इनमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है. एक पुत्र कुंदन राणा (12) व पुत्री कविता कुमारी (आठ) घर पर थी. घटना के बाद बच्चों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. शव देखने के लिए घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों में हत्यारा देवर के खिलाफ काफी गुस्सा देखा गया. घटना की सूचना पर बिरनी थाना प्रभारी राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस मामले की तफ्तीश कर शव को जब्त कर थाना ले आयी. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम को लेकर शव गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया.

कैसे घटी घटना :

घटना की बाबत मृतका के पुत्र कुंदन ने बताया कि उसका चाचा इंद्रदेव राणा अपने पुत्र आकाश कुमार (16) को जान से मारने की नीयत से मारपीट कर रहा था. चचेरे भाई की पिटाई देख मां उसे बचाने गयी. इसी बीच अपने घर की गली से वह निकला तो चाचा उसे भी मारने लगा तो मां उसे बचाने लगी. इसी बीच चाचा ने कुदाल से उसकी मां के माथा पर प्रहार कर दिया, जिससे मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और आरोपी फरार हो गया.

पुलिस ने जब्त की कुदाल :

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने घटनास्थल से खून से सना खरपतवार व हत्या में प्रयुक्त कुदाल को जब्त किया है. फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर चौकीदार समेत पुलिस कर्मियों को लगाया गया है.

भाभी की हत्या का आरोपी तीन दिनों से अपनी पत्नी से भी कर रहा था मारपीट

आरोपी इंद्रदेव राणा के पुत्र आकाश कुमार ने बताया कि उसके पिता उसे मार रहे थे. इसी बीच चाची उसे बचाने आयी तो पिताजी ने चाची की हत्या कर दी. कहा कि चाची को बचाने का काफी प्रयास भी किया. आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसका पति उसके साथ भी तीन दिनों से लगातार मारपीट कर रहा था. गांव में ही एक आदमी के घर बकाया मजदूरी मांगने गयी थी. इसी बीच घटना घटित हो गयी.

मृतका की सास का कहना है

हत्यारोपी इंद्रदेव की मां व मृतका की सास वृद्ध मुंद्रिका देवी ने बताया कि बेटा अपनी पत्नी के साथ तीन दिनों से लगातार मारपीट कर घर से भगा रहा था. किसी तरह वह अपनी बहू को घर के बाहर बरामदे में रख रही थी. सुबह में वह मजदूरी का बकाया पैसा मांगने गयी थी. इसी बीच छोटा बेटा इंद्रदेव अपना बेटा को मारपीट करने लगा जिसे बचाने के लिए बड़ी बहू आयी, तो कुदाल से माथा पर मारकर उसकी हत्या कर दी.

आवेदन मिलने पर होगी प्राथमिकी : थाना प्रभारी

पुत्र व गोतनी के पुत्र को बचाने के दौरान कुदाल से भाभी की हत्या करने की बात सामने आयी है. हत्यारा फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

राजीव कुमार, थाना प्रभारी, बिरनी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola