Gridih News : किताबें न ज्ञान देने के साथ जीवन को दिशा भी दिखाती है

Updated at : 10 Apr 2026 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
Gridih News : किताबें न ज्ञान देने के साथ जीवन को दिशा भी दिखाती है

Gridih News : विवाह भवन में चार दिवसीय पुस्तक मेले का उद्घाटन

विज्ञापन

Gridih News : गिरिडीह. डीसी रामनिवास यादव व मेयर प्रमिला मेहरा ने समय इंडिया ट्रस्ट द्वारा विवाह भवन में आयोजित पुस्तक मेला का उद्घाटन किया. इस दौरान डीसी ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों और युवाओं को मोबाइल से दूरी बनाकर किताबों की ओर अधिक ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि किताबें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती है. किताबें न केवल ज्ञान देती है, बल्कि जीवन को सही दिशा भी दिखाती है.

अध्ययनशीलता से तीव्र मानसिक विकास :

डीसी ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि आज के दौर में मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग सीमित ही करना चाहिए और अपना अधिक समय पढ़ाई तथा ज्ञानवर्धक पुस्तकों के अध्ययन में लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि नियमित किताब पढ़नेवालों का मानसिक विकास तेजी से होता है और वे जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल कर पाते है. उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को मोबाइल देने के बजाय किताबें पढ़ने को प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यमों का उपयोग आवश्यक है, पर इसका अत्यधिक उपयोग बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है. इसलिए बच्चों को संतुलन बनाकर चलना चाहिए और पढ़ाई को प्राथमिकता देनी चाहिए. कहा कि पुस्तक मेला विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वे अपनी रुचि के अनुसार किताबें चुन सकते हैं और ज्ञान अर्जित कर सकते है. समय इंडिया, नयी दिल्ली के प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने अतिथियों का अभिनंदन किया. अपने संबोधन में कहा कि यह मेला केवल पुस्तकों की बिक्री नहीं, बल्कि समाज में पढ़ने की आदत को पुनर्जीवित करने का अभियान है.

इनकी थी उपस्थिति :

मंच संचालन साहित्यकार सुनील मंथन शर्मा ने किया, जिन्होंने अपनी संपादित कृतियां भी उपायुक्त को भेंट की. इस अवसर पर डॉ. छोटू प्रसाद चंद्रप्रभ, कवि बी. अगस्त क्रांति कुमार शर्मा, संजय करुणेश, शंकर पांडेय, यदुपति महतो, रंजीत राय सहित कई साहित्यकार उपस्थित थे.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola