Giridih News: पांच दिनों से लापता महिला का खेत में मिला शव

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 Sep 2025 11:29 PM

विज्ञापन

Giridih News: मृतका के पुत्र दिलीप कुमार के अनुसार उसकी मां की दिमागी संतुलन ठीक नहीं था. वे पिछले पांच दिनों से घर से लापता थीं. परिजन अपने स्तर से खोजबीन में जुटे थे. हालांकि पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी गयी थी, बुधवार की शाम गांव के समीप एक खेत में उसकी सड़ी गली अवस्था में शव को बरामद किया गया.

विज्ञापन

झलकडीहा पंचायत के करमजोरा गांव निवासी सूरज कोल्ह की पत्नी बुधनी देवी (58) की लाश बुधवार की शाम गांव के बगल एक खेत में मिली. शव को देख स्थानीय चरवाहों ने हल्ला किया. इसके बाद ग्रामीण जुटे और शव की पहचान की. इधर सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर दिया. इसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया.

पिछले पांच दिनों से घर से लापता थीं

मृतका के पुत्र दिलीप कुमार के अनुसार उसकी मां की दिमागी संतुलन ठीक नहीं था. वे पिछले पांच दिनों से घर से लापता थीं. परिजन अपने स्तर से खोजबीन में जुटे थे. हालांकि पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी गयी थी, बुधवार की शाम गांव के समीप एक खेत में उसकी सड़ी गली अवस्था में शव को बरामद किया गया. शव देखने से प्रतीत हो रहा था, पूर्व में उसकी मौत खेत में गिरने से हुई है. किसी की नजर नहीं पड़ने के कारण शव की स्थिति खराब हो गई थी. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया. वहीं अपने से मौत होने की बात बताई इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola