Giridih News :दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 24 Oct 2025 11:11 PM

विज्ञापन

Giridih News :हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेंबा टोला और मंझलीटांड़ टोले के युवाओं के बीच शुक्रवार की दोपहर हुई झड़प देखते-देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. इससे दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया गया. दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है. बता दें कि दुर्गा पूजा के पहले भी ये युवक और उनके अभिभावक उलझ गए थे. पूजा समिति की पहल पर झगड़ा शांत हो गया. मंझलीटांड़ से नंदकिशोर पंडित और रेंबा से दिलीप राम ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बतलाया कि मामले की जांच की जा रही है. घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है. दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola