Giridih News :लोगों ने ली रक्तदान करने की शपथ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News :विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोनिका गाड़ी ने की. इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों व स्थानीय लोगों को स्वैच्छिक तथा नियमित रक्तदान करने व जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की शपथ दिलायी गयी.

विज्ञापन

डॉ मोनिका गाड़ी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है. एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देता है. उन्होंने लोगों से स्वस्थ रहने के साथ-साथ नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मोहन प्रसाद ने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी समय किसी भी व्यक्ति को पड़ सकती है. ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर ही रक्त की कमी से होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है. मौके पर एएनएम अंजलि कुमारी, खुशबू कुमारी व मालती कुमारी, दंत सहायक गुड़िया कुमारी, एमएसडब्ल्यू मो अल्ताफ, प्रेमचंद वर्मा, रामचंद्र मंडल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे.

शिविर में 27 यूनिट रक्त का संग्रह

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगोदर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन विधायक नागेंद्र महतो ने किया. विधायक ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की. कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है. समाज के स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए. शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रङ किया गया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ बच्चा सिंह, प्रभारी डॉ विनय कुमार समेत लायंस क्लब ऑफ बगोदर के सदस्य व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola