Giridih News :फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनखंजो में किराये के मकान में रहने वाले सिहोडीह निवासी पंकज कुमार (28) पिता मुन्ना राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. रविवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया.
परिजनों के अनुसार पंकज अपनी पत्नी और बच्चे के साथ उक्त मकान में रह रहा था. उसने करीब पांच वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था. दोनों का एक बच्चा भी है. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. मृतक की मां सरिता देवी ने आरोप लगाया कि पंकज और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. उनका कहना है कि पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत को लेकर विवाद था और इसी बात पर रविवार सुबह भी कहासुनी हुई थी. परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद पत्नी घर से चली गयी और कुछ देर बाद पंकज का शव फंदे से लटका मिला. हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है. घटना की सूचना पर पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू की.
पोते को सौंपनी के मांग
मृतक की मां ने प्रशासन से अपने पोते को उनके संरक्षण में सौंपने की मांग की है. मामले को लेकर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










