Giridih News :प्रखंड प्रमुख ने देर से कार्यालय आनेवाले सरकारी कर्मियों की हाजिरी काटी
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 21 Apr 2026 11:21 PM
Giridih News :बिरनी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 11 बजे तक अधिकांश कर्मियों की उपस्थिति नहीं होने से नाराज प्रमुख रामू बैठा ने उपस्थिति पंजी के साथ कार्यालय के मुख्य गेट पर बैठकर देर से आने वाले कर्मियों की हाजिरी काट दी.
11 बजे के बाद कार्यालय पहुंचनेवाले कमियों की हाजिरी उक्त कर्मियों के सामने ही काटते हुए उन कर्मियों से स्पष्ट कहा कि विलंब करनेवाले कर्मियों का अब एक- एक दिन का वेतन काटा जाएगा. प्रमुख ने कहा कि हमेशा कर्मी विलंब से कार्यालय पहुंचते हैं. ऐसे में जनता का कार्य ससमय पर नहीं हो पाता है. प्रमुख के पूछे जाने पर बीडीओ ने कहा कि उपायुक्त से दो दिन की छुट्टी पर हैं, जबकि सीओ उपायुक्त कार्यालय गए हैं. जिन कर्मियों की हाजिरी काटी गयी है, उनका वेतन काटने के लिए उपायुक्त को पत्र भेजा जाएगा.
ये कर्मी से अनुपस्थित
कहा कि पंचायत सचिव उमेश कुमार मंडल, बीपीआरसी सुबोध कुमार, सहायक रविशंकर, सहायक शाहिद अख्तर, पशु चिकित्सक डॉ मृत्युंजय सिंह, बीसी कुंदन कुमार, सहायक अभियंता राजीव यादव, कनीय अभियंता मदन यादव, दिलीप यादव, दिलीप कुमार, प्रधान सहायक सिकंदर दास, लिपिक पीतांबर राय, बीपीआरओ सुरेन्द्र कुमार यादव, कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार महतो, एजीएम देवेंद्र कुमार मंडल, बीएओ संजय कुमार स्वर्णकार, आउटसोर्सिंग कर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर फारूक अंसारी, विकास कुमार वर्मा, जय कुमार, शिवशंकर कुमार, ब्रह्मदेव यादव समेत कई कर्मी उपस्थित नहीं हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










