रांची में आक्रोश रैली के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ भाजपाइयों ने सीएम का किया पुतला दहन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

रांची में युवा आक्रोश रैली के दौरान शुक्रवार को भाजपा व भाजयुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस का गोला दागने के खिलाफ शनिवार को भाजपाइयों ने समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय के समक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया.
विज्ञापन
गिरिडीह.
रांची में युवा आक्रोश रैली के दौरान शुक्रवार को भाजपा व भाजयुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस का गोला दागने के खिलाफ शनिवार को भाजपाइयों ने समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय के समक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. इस दौरान भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पुतला दहन से पहले भाजपा व भाजयुमो के तमाम नेता व कार्यकर्ता पपरवाटांड़ स्थित दुर्गा मंदिर के सामने मैदान में इकट्ठा हुए. यहां से विरोध प्रदर्शन करते हुए सभी समाहरणालय गेट के समक्ष पहुंचे और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे कर रहे थे. महादेव दुबे ने कहा कि युवा आक्रोश रैली के माध्यम से झारखंड के युवा सम्मिलित होकर हेमंत सरकार के द्वारा किए गए वादा को याद दिलाने पहुंचें थे. उनपर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. इसी के विरुद्ध में भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह एसपी ऑफिस के सामने और जिले के सभी थाना परिसर के सामने हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर राज्य की पुलिस व प्रशासन के लोगों ने झामुमो का कार्यकर्ता बनकर रांची आ रही भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया. श्री दुबे ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के भाषण के दौरान पुलिस प्रशासन ने आंसू गैस के गोले और पानी छोड़ा. गिरिडीह जिला के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, भाजपा नेता प्रदीप साहू, मंडल मंत्री गौतम तिवारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्रेयांश शामिल हैं. भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने भी भाजपाइयों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा की. कहा कि हेमंत सरकार की वादाखिलाफी का मुहंतोड़ जवाब दिया जायेगा. इस सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है. मौके पर प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, चुन्नूकांत, दिनेश प्रसाद यादव, प्रकाश सेठ, विनय कुमार सिंह, संदीप डंगेच, महेंद्र वर्मा, प्रो विनीता कुमारी, श्याम प्रसाद, नवीन सिन्हा, मनोज सिंह, मुकेश जालान, रंजीत राय, शालिनी बैसखियार, उषा कुमारी, संजीव कुमार, मिथुन चंद्रवंशी, मुनिया देवी, निर्भय सिंह, सुभाषचंद्र सिन्हा, सुरेश मंडल, कामेश्वर पासवान, राजेश जायसवाल, रंजन सिन्हा, दीपक पंडित, देवराज, राजेश गुप्ता, प्रदीप राय, दिलीप मरीक, सुरेंद्र वर्मा, सहदेव वर्मा आदि उपस्थित थे.पुलिस के जवान रहे तैनात
इधर, विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर पुलिस पदाधिकारी समेत कई जवान तैनात थे. पुतला दहन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पुतला दहन करने से रोकने का प्रयास किया. हालांकि भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला जहन किया. इधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समाहरणालय गेट के समक्ष एसडीपीओ विनोद रवानी, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विसुप्ते, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम प्रसाद महतो मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










