Giridih News :झारखंड महिला उद्यमी योजना शुरू करेगी भाजपा : बाबूलाल
Updated at : 15 Nov 2024 11:34 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :धनवार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया और लोगों से समर्थन का आग्रह किया. इसके बाद धनवार चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया.
विज्ञापन
जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा को समर्थन देने की अपील की
धनवार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया और लोगों से समर्थन का आग्रह किया. इसके बाद धनवार चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपलोगों के मेहनत को देखते हुये यह कहना गलत नहीं होगा कि हम सब चुनाव जीत रहे हैं. बस थोड़ा और मेहनत करना है, ताकि जीत का अंतर राज्य में सबसे ज्यादा हो सके. इसके बाद आरखांगो में आयोजित कार्तिक एकादशी के उद्यापन में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने जगह-जगह जनसंपर्क करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनते ही राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए झारखंड महिला उद्यमी योजना शुरू की जायेगी. इसके तहत महिला समूहों को स्वरोजगार गतिविधियां शुरू करने के लिए पांच लाख रुपए तक की राशि ब्याज मुक्त दी जायेगी. साथ ही आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य सहिया के मानदेय में 50 प्रतिशत की वृद्धि की जायेगी. स्वच्छ भारत अभियान के तहत महिलाओं के गरिमा की सुरक्षा के लिए संपूर्ण देश में जिस प्रकार शौचालय बनवाये गये है, उसी तरह अब राज्य के प्रत्येक जरूरतमंद गरीब परिवारों के महिलाओं की सुविधा के महिला स्नानघरों का निर्माण करवाया जाएगा. बेटियों को स्वाबलंबी बनाने के लिए राज्य सरकार हर गरीब-पिछड़ी बेटियों को केजी से पीजी की शिक्षा मुफ्त दी जाएगी. साथ ही बीएड, नर्सिंग व अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शिक्षा सरकार संस्थानों से मुफ्त देगी तथा निजी संस्थानों की ट्यूशन फीस सरकार वहन करेगी. इधर, धनवार के सिद्धि विनायक हॉल में विधानसभा के तिसरी, गावां तथा धनवार समेत तीनों प्रखंडों के विश्वकर्मा समाज के साथ बैठक की. प्रदेश संरक्षक कंठी राणा ने प्रत्येक प्रखंड में विश्वकर्मा सामुदायिक भवन समेत सात सूत्री मांग को पूरी करने की अपील की. श्री मरांडी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर पहले केबिनेट की बैठक में सभी मांगों पर चर्चा कर पूरा किया जायेगा. कहा कि निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा के वंशज पैदायशी इंजीनियर होते हैं, यह ध्यान रखते हुए राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में इनकी बहाली करते हुए रोजगार से जोड़ना सुनिश्चित किया जायेगा. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड महासचिव विभूति राणा ने किया. मौके पर प्रदेश संयुक्त सचिव राधे विश्वकर्मा, जिला सचिव जुगलाल शर्मा, चंद्रदेव राणा, विनोद राणा, विजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, केदार राणा, जयनाथ राणा, भुनेश्वर विश्वकर्मा, नारायण राणा, लखन मिस्त्री, ब्रह्मदेव शर्मा, मदन मिस्त्री, दिनेश राणा, रीतलाल राणा, मिथलेश राणा, महेंद्र राणा, श्रीकांत शर्मा, धर्मेंद्र राणा आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




