भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाल धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व मनाने का आह्वान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Aug 2024 9:21 PM
भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बुधवार को अलसुबह शहरी क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली. इस दौरान लोगों के बीच तिरंगा का वितरण किया गया.
भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बुधवार को अलसुबह शहरी क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली. इस दौरान लोगों के बीच तिरंगा का वितरण किया गया. साथ ही प्रभात फेरी में चल रहे भाजपा नेताओं ने लोगों के घरों में तिरंगे को लगाने का काम किया. जेपी चौक और आंबेडकर चौक पर स्वच्छता अभियान भी चलाया. इसके बाद महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पूर्व विधायक श्री शाहाबादी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर नौ से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने की घोषणा की गयी है, इसके तहत बुधवार हमलोग सभी के घरों में तिरंगा लगाने के लिए निकले हैं और लोगों के बीच तिरंगे का वितरण भी कर रहे हैं. देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है. इस दिवस को लोग हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाएं और अपने आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना को जगाएं, ताकि हमारा देश आने वाले समय में पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ सकें. उन्होंने देश की आजादी में बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का नमन किया. कहा कि जिन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध अपना सर्वस्व त्याग कर देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गये. ऐसे बलिदानियों के कारण ही हमें आजादी मिली. कहा कि आज के ही दिन देश के विभाजन की पटकथा भी रच दी गयी. देश के दो टुकड़े करके पाकिस्तान का गठन किया गया. इस विभाजन की विभीषिका का परिणाम यह निकला कि नवनिर्मित पाकिस्तान में रह रहे लाखों हिंदुओं का कत्ल किया गया. उनको श्रद्धांजलि देते हुए आज पूरा देश विभाजन विभीषिका के रूप में मना रहा है. यात्रा शालिनी बैसखियार, दीपक स्वर्णकार, अशोक केशरी, गुरुभेज सिंह कालरा, हबलू गुप्ता, अशोक सिंह, अजय पाठक, बीरेंद्र वर्मा, पवन शर्मा, अजीत राम, सुबोध सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, प्रकाश दास, सुरेश गुप्ता, अनूप सिन्हा, पिंटू राम, अमित गुप्ता, पंकज शर्मा, शशि सिन्हा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










