ePaper

भाजपा प्रदेश मंत्री ने किया क्षेत्र भ्रमण

Updated at : 25 Aug 2024 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मंत्री ने किया क्षेत्र भ्रमण

भाजपा के प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने रविवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया. इसी कड़ी में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी.

विज्ञापन

गिरिडीह.

भाजपा के प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने रविवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया. इसी कड़ी में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी. मुफ्फसिल क्षेत्र के पंचायत पहाड़पुर ग्राम कोदैईया मे बूथ संख्या 33 पर भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं व बूथ समिति के सदस्यों के साथ उन्होंने पीएम के मन की बात सुनी. जनसंपर्क के दौरान गांडेय विधानसभा मुफस्सिल भाग अंतर्गत पंचायत सेनादोनी, घघरडीहा, बुढ़ियाटांड़ व कोवाड़ क्षेत्र में लोगों से मिले. लोगों ने कुछ स्थानीय समस्याओं को उनके समक्ष रखा. उन्होंने विभाग के माध्यम से निदान कराने का आश्वासन दिया. श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हमेशा से प्रेरणादायी रहा है. आज भी उन्होंने सांस्कृतिक सामाजिक शैक्षणिक और वैज्ञानिक क्षेत्र में देश की उन्नति के विषयों को समाहित किया. कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश की जनता, युवाओं को ठगने का काम कर रही है. पिछले दिनों रांची में युवा आक्रोश रैली में शामिल लोगों पर पुलिस ने जबरन कार्रवाई की. मौके पर राज किशोर प्रसाद वर्मा, वीरेंद्र प्रसाद वर्मा, रोशन महतो, अजीत कुमार, बसंत कुमार वर्मा, पप्पू कुमार, नरेश प्रसाद वर्मा, मनोज पांडेय, शिव कुमार यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola