Giridih News : वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 01 Apr 2026 12:59 AM

विज्ञापन

Giridih News : इलाज करवा कर बाइक से लौट रहा था अलाउद्दीन अंसारी

विज्ञापन

Giridih News : बेंगाबाद. बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच मुख्य मार्ग कर्णपुरा के पास मंगलवार की दोपहर स्काॅर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए गिरिडीह के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भाग रहे स्काॅर्पियो को बेंगाबाद पुलिस की मदद से सिहोडीह चौकी के पास पकड़ लिया गया. स्काॅर्पियो व उसमें सवार लोगों को थाना लाया गया. पुलिस घायल की स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं. बाइक के परखच्चे उड़ गये : बताया जाता है कि कर्णपुरा पंचायत के भोजदाहा गांव निवासी अलाउद्दीन अंसारी कर्णपुरा उप स्वास्थ्य केंद्र से इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहा था. इस दौरान गिरिडीह की ओर जा रही स्काॅर्पियो (यूपी 32 एलक्यू 1515) ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी. इससे बाइक के परखच्चे उड़ गये. हादसे में अलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि घटना को अंजाम देकर भाग रहे स्काॅर्पियो को सिहोडीह पुलिस पिकेट के पास पकड़ लिया गया है. उक्त वाहन का चालक और उसमें सवार एक व्यक्ति को सुरक्षित थाना में रखा गया है. घायल की स्थिति के अनुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola