Giridih News : पेड़ से जा टकरायी बाइक, चालक की मौत

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 25 Mar 2026 12:26 AM

विज्ञापन

Giridih News : मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Giridih News : प्रतिनिधि, पीरटांड़. गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित हरलाडीह के पास सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गयी. हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. ग्रामीणों की सूचना पर पीरटांड़ पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गयी है. बताया जाता है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित हरलाडीह के पास तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी. घटना में बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस शव की पहचान में जुटी है.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola