डिवाइडर में टकरायी बाइक, दंपती घायल, रांची रेफर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आर्मी के जवान हैं घायल मिथिलेश यादव
विज्ञापन
बगोदर.
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औरा के पास बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे हुई घटना में एक दंपती घायल हो गया. बताया जाता है कि विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बोदरा के मिथिलेश यादव अपनी पत्नी कुसुम कुमारी और साली अनिशा कुमारी को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से डुमरी स्थित झारखंड कॉलेज जा रहे थे. इसी बीच जीटी रोड औरा के समीप एक मवेशी के सामने आने से बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकरायी. इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, मवेशी को भी चोट पहुंची. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए बगोदर अस्पताल ले जाया गया. का प्राथमिक इलाज के बाद पति- पत्नी को रांची रेफर कर दिया गया. सूचना पर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह बगोदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज में सहयोग किया. मालूम रहे कि घायल मिथिलेश यादव आर्मी के जवान हैं.पुरानी रंजिश में युवक पर हमला : गिरिडीह.
नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह में बुधवार की सुबह एक युवक पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घायल युवक नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह का रहने वाला विवेक कुमार है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विवेक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. विवेक ने बताया कि बुधवार की सुबह वह काम से नगर निगम कार्यालय की ओर जा रहा था. इसी दौरान राहुल यादव और उसके साथ कुछ अन्य युवकों ने अचानक उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया. उनसे नगर थाना पुलिस को आवेदन देकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










