ePaper

Giridih News :गावां में नशामुक्ति को ले निकली जागरूकता रैली

Updated at : 26 Jun 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :गावां में नशामुक्ति को ले निकली जागरूकता रैली

Giridih News :गावां बाजार में गुरुवार को नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गयी. बीडीओ महेंद्र रविदास व थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह उपस्थिति रैली प्रखंड मुख्यालय निकलकर पूरे गावां बाजार से गुजरी. बैनर एवं तख्ती लिए लोग नशा मुक्ति से संबंधित नारा लगा रहे थे.

विज्ञापन

गावां बाजार में गुरुवार को नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गयी. बीडीओ महेंद्र रविदास व थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह उपस्थिति रैली प्रखंड मुख्यालय निकलकर पूरे गावां बाजार से गुजरी. बैनर एवं तख्ती लिए लोग नशा मुक्ति से संबंधित नारा लगा रहे थे. बीडीओ ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. नशा सारी बुराइयों का जड़ है. इसका दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार व समाज पर पड़ता है. वर्तमान में छोटे बच्चे भी नशा का शिकार होकर अपनी भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं. समाज के प्रबुद्ध लोग अपने गांव-मोहल्लों में नशा के विरुद्ध लोगों को जागरूक करें. मौके पर राजकुमार राम, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, मुकेश पासवान, गुलशन आरा, पूजा विश्वकर्मा, सरिता देवी, रिंकी श्रीवास्तव, उषा देवी, संजू देवी, ज्योति देवी, काजल कुमारी, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola