Giridih News :मलेरिया दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र व सिकरूडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान सभी ने मलेरिया को दूर भगाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

विश्व मलेरिया दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में जागरूकता कार्यक्रम हुआ. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुशलकांत ने मलेरिया से संबंधित जागरूकता, बचाव, जांच, इलाज आदि की जानकारी दी. एमपीडब्ल्यू व सहिया को बुखार से पीड़ित लोगों की स्वास्थ्य जांच करने व मलेरिया संभावित लोगों के किट एवं स्लाइड से रक्त की जांच करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम में आलोक कुमार, मोहम्मद संताज,पंकज यादव, संतोष महतो, सुरेश वर्मा, संजय टोप्नो, विनय दुबे, किशुन मंडल, परिवार स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुखदेव राय आदि शामिल थे.

बच्चों को किया गया जागरूक

इधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरूडीह में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया. बच्चों को मलेरिया बीमारी होने के कारण, लक्षण और उसकी रोकथाम के उपाय की जानकारी दी गयी. सीएचओ ज्योति किस्पोट्टा व किशुन मंडल ने मलेरिया से बचाव हेतु उपाय को अपनाने की शपथ दिवलायी. प्रधानाध्यापक पप्पू कुमार बच्चों से कहा कि मलेरिया के लक्षण पाये जाने पर स्वास्थ्य केंद्र से तुरंत संपर्क करें. उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को भी देकर जागरूक करने की बात कही. मौके पर उमेश मंडल, विजय शर्मा, क्रांति हांसदा, सीमा दास, शोभरण मंडल सहित बाल संसद के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola