Giridh News :अमन फाउंडेशन ने निकाला आक्रोश मार्च

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridh News :पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अमन फाउंडेशन के बैनर तले कैंडल के साथ आक्रोश मार्च निकाला गया. हाथों में सभी कैंडल लेकर मार्च की शक्ल में बगोदर स्थित जामा मस्जिद से निकलकर समूचे बगोदर बस पड़ाव समेत समूचे बगोदर बाजार का भ्रमण किया.

विज्ञापन

–आतंकी हमले के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च

24. गिरिडीह. 14. कैंडल के साथ आक्रोश मार्च में शामिल लोगबगोदर. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अमन फाउंडेशन के बैनर तले कैंडल के साथ आक्रोश मार्च निकाला गया. हाथों में सभी कैंडल लेकर मार्च की शक्ल में बगोदर स्थित जामा मस्जिद से निकलकर समूचे बगोदर बस पड़ाव समेत समूचे बगोदर बाजार का भ्रमण किया. पुनः मस्जिद रोड में पहुंचकर मार्च समाप्त हो गया. मार्च में आंतकवाद मुर्दाबाद, आंतकवाद हो बर्बाद, पहलगाम के दहशत गर्दो को फांसी दो, सरीखे नारे लगाए जा रहे थे. इस दौरान गुलाम सरवर ने कहा कि यह घटना पूरी तरह कार्यरता पूर्ण है. ऐसे आंतकवादियों पर कार्रवाई ही नहीं, उन्हें नेस्तानबूद किया जाना चाहिए. हमारी सरकार से मांग है कि उन कातिलों को फांसी की सजा दी जाये. मार्च में मौलाना जाहिद हुसैन, मौलाना अख्तर, पूर्व मुखिया मो अख्तर, मो अनवर, डॉ शहजाद, अंजुमन कमेटी के सदर गुलाम सरवर, पूर्व जिप सदस्य मो इकबाल, मो अमजद, मो मिराज खान, शेख शाहिद, इलियास अंसारी, अब्दुल कलाम, तनु कुरैशी, मोइन अंसारी, नुरुल सिद्दीकी, मो इकराम मुद्दीन समेत अन्य लोग शामिल थे.

आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

गावां. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में गावां ग्रामीण एकता मंच के लोगों ने गुरुवार की शाम कैंडल मार्च निकाला. मार्च पूरे गावां बाजार में निकाला गया. मार्च से पूर्व गावां काली मंडा मंदिर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसमें आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद 27 भारतीय की घटना ने सब को झकझोर रख दिया है. कहा कि धर्म पूछकर गोली मारने की घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. मौके पर मुखिया कन्हाय राम, मुन्ना सिंह, ललित पांडेय, जनार्धन सिंह, बनारस सिंह, जयप्रकाश राम, जीतू सिंह, बबलू साहा छोटेलाल पांडेय, रौशन कुमार, आकाश कुमार, गुलशन हाड़ी, अजीत शर्मा, मनोज सिंह, अजीत पांडेय, रामदुलार, टिंकू राम, मुबारक खान, रोहित राज, चंदन सिंह, आदित्य राम समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola