Giridih News :सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगा ग्रामीणों ने रोका काम
Updated at : 14 Mar 2026 11:27 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :गावां प्रखंड अंतर्गत मंझने पंचायत के बंगालीबारा से तिलैया बल्थरवा गांव तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने काम रोक दिया. आरोप है कि ठेकेदार मनमाने तरीके से सड़क निर्माण करा रहा है.
विज्ञापन
बताया जाता है कि सड़क निर्माण कार्य कुछ दिनों से चल रहा था. इसी दौरान तिलैया के ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर गुणवत्ता का निरीक्षण किया. इस दौरान ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में कई तरह की गड़बड़ियां पायीं और ठीक से काम नहीं कराया जाने की बात कही. इसके बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया. ग्रामीणों ने कहा कि अभी ही सही तरीके से काम नहीं हुआ तो कुछ ही दिनों में सड़क खराब हो जायेगी.
ठेकेदार ने दिया लापरवाही नहीं बरतने का आश्वासन
घटना की जानकारी होने पर ठेकेदार पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बातचीत की. ठेकेदार ने ग्रामीणों को भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते जाने का आश्वासन दिया. आपसी सहमति बनने पर पुनः सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया. मौके पर बाबूलाल सोरेन, सुरेश हेंब्रम, गणेश हेंब्रम समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




