Giridih News :दहेज को ले प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 20 Apr 2026 11:00 PM

विज्ञापन

Giridih News :गावां थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है. नवादा बिहार की रहने वाली एक विवाहिता चांदनी कुमारी ने अपने पति सिकेंद्र वर्मा, भैंसुर जितेंद्र वर्मा, ससुर शंकर वर्मा, सास रेणु देवी, ननद सुमा देवी, ननदोई श्याम बिहारी पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर घर से निकालने तथा पति के द्वारा दूसरी शादी कर लेने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत की है.

विज्ञापन

पीड़िता चांदनी कुमारी ने कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2023 में सिकंदर वर्मा के साथ हुई थी. विवाह के समय उसके पिता ने नकद जेवर व घरेलू सामान सहित लाखों रुपये खर्च किये थे. इसके बावजूद शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग 10 लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे. आरोप लगाया है कि मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास-ससुर व अन्य परिजन उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे.

14 माह पूर्व घर से निकाला, 15 अप्रैल को कर ली दूसरी

शाद

14 माह पूर्व उसे उसकी छोटी बच्ची के साथ घर से निकाल दिया. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि ससुरालवालों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. 15 अप्रैल को उसके पति ने बिना जानकारी दिए दूसरी शादी कर ली है. इस मामले में ससुराल पक्ष के कई लोगों की संलिप्तता बतायी. थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola