Giridih News :श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी अक्षय तृतीया

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 20 Apr 2026 11:15 PM

विज्ञापन

Giridih News : जिले में अक्षय तृतीया त्योहार सोमवार को धूमधाम से पारंपरिक रूप से मनाया गया. पूरे जिले में सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. मंदिरों में विवाह भी हुए.

विज्ञापन

शहर के जेपी चौक स्थित महावीर मंदिर, अजीडीह स्थित दुखिया महादेव मंदिर, बड़ा चौक स्थित रामजानकी मंदिर, दुखहरण बाबा मंदिर में लंबी कतारें लगीं. कालीबाड़ी, बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर, कोर्ट रोड स्थित पंचमंदिर, शास्त्री नगर स्थित दुर्गा मंडप, शिव मंदिर, बरवाडीह महावीर मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. शाम को आभूषण की दुकानों पर खरीदारों की काफी भीड़ रही. ग्राहकों ने क्षमता के अनुसार ज्वेलरी खरीदी. मान्यता है कि इस दिन सत्तू, शर्बत, घड़ा आदि का दान और स्वर्ण आभूषण की खरीदारी फलदायी होती है. बड़ा चौक, काली बाड़ी चौक, कचहरी चौक, मकतपुर समेत मुख्य बाजारों की आभूषण दुकानों पर देर शाम तक भीड़ जुटी रही.

डुमरी वन विभाग के शिवमंदिर में हुईं चार शादियां

डुमरी वन विभाग के कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में अक्षय तृतीया पर सोमवार को चार शादियां हुई. इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी दामोदर पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि हर साल लग्न के समय यहां दर्जनों जोड़े परिणय सूत्र में बंधते हैं और यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है. मंदिर परिसर में सादगीपूर्ण वातावरण में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराये जाते हैं, जिससे आसपास के क्षेत्रों के लोग भी यहां विवाह करना शुभ मानते हैं. अक्षय तृतीया के दिन विवाह का विशेष महत्व होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु और परिजन मंदिर में मौजूद रहे. स्थानीय लोगों के अनुसार इस मंदिर में शादी करना सुखद वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola