Giridih News :अजय कुमार बने अध्यक्ष, राजीव सिन्हा सचिव

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 01 Apr 2026 12:43 AM

विज्ञापन

Giridih News : भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखा की बैठक में नयी कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन

Giridih News : प्रतिनिधि, गिरिडीह. भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखा की बैठक मंगलवार को गुरुनानक विद्यालय के सभागार में शाखा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड प्रांत पूर्वी क्षेत्र की क्षेत्रीय महिला एवं बाल कल्याण सचिव जयंती सेठ उपस्थित थीं. पर्यवेक्षक जयंती सेठ, संरक्षक प्रदीप जैन व उदय शंकर उपाध्याय को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया गया. उसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर अजय कुमार को अध्यक्ष, निवर्तमान सचिव राजेंद्र सिंह पुंछिया के प्रस्ताव पर राजीव सिन्हा को सचिव और संरक्षक उदय शंकर उपाध्याय के प्रस्ताव पर वार्ड नौ की पार्षद संगीता कुमारी के प्रतिनिधि रमेश कुमार सिन्हा झुल्लू को पुन: कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुन लिया गया. साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र सिंह को संरक्षक सदस्य बनाया गया. पर्यवेक्षक जयंती सेठ ने चुनाव कराकर नयी समिति की घोषणा की. उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य देश की परंपरा, संस्कृति व सेवा भावना को समृद्ध करना है. परिषद सांस्कृतिक विकास के लिए संकल्पित है.

समाज की सेवा कर रही है संस्था :

गिरिडीह के संरक्षक प्रदीप जैन ने कहा कि मित्रता, सेवा, सामाजिक, समर्पण, संस्कार आधारित कार्य करनेवाली यह संस्था देश भर में चल रही है और समाज की सेवा कर रही है. उन्होंने संस्था से महिलाओं को भी जोड़कर उन्हें सम्मान देने पर जोर दिया. बैठक का संचालन संरक्षक उदय शंकर उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र सिंह पुंछिया ने किया. बैठक में कुंवरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, स्वप्ना कुमार, गुरदीप सिंह, सुनील मंथन शर्मा, सावन कुमार, अनिल चंद्रवंशी, नितेश नंदन, रोहित श्रीवास्तव, स्वीटी कुमारी, गौरव कुमार, श्रुति पाठक, नीतू कुमारी, प्रीति भास्कर, अजीत त्रिवेदी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola