Giridih News: पारिवारिक विवाद के बाद युवती ने खाया कीटनाशक

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: पारिवारिक विवाद के बाद युवती ने खाया कीटनाशक

Giridih News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर में शुक्रवार को एक 21 वर्षीय युवती ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश की.

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर में शुक्रवार को एक 21 वर्षीय युवती ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश की. हालांकि समय रहते परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल पहुंचाने के कारण उसकी जान बच गयी. मिली जानकारी के अनुसार युवती की शुक्रवार दोपहर अपनी मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी. बहस के दौरान मां द्वारा डांटे जाने पर वह आक्रोशित हो गयी और घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया. डॉक्टरों ने बताया कि यदि इलाज में थोड़ी भी देर हो जाती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी. फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola