ePaper

Giridih News :तालाब में जहर डालने का आरोप, 50 क्विंटल से अधिक मछलियां मरीं

Updated at : 04 Oct 2025 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :तालाब में जहर डालने का आरोप, 50 क्विंटल से अधिक मछलियां मरीं

Giridih News :शहरी क्षेत्र के बाभनटोली में बने एक निजी तालाब में गुरुवार की रात जहर डालने का मामला प्रकाश में आया है. शुक्रवार की सुबह जब मरी हुईं मछलिया पानी के ऊपर तैरती मिलीं, तो इसका पता चला.

विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के बाभनटोली में बने एक निजी तालाब में गुरुवार की रात जहर डालने का मामला प्रकाश में आया है. शुक्रवार की सुबह जब मरी हुईं मछलिया पानी के ऊपर तैरती मिलीं, तो इसका पता चला. तालाब मालिक तरुण कुमार सिंह उर्फ गोलू कुमार ने इसे सोची-समझी साजिश बताया. उनका कहना है कि काफी मेहनत से मत्स्य पालन के तहत उन्होंने मछली पाली थी, कुछ दबंग किस्म के लोगों ने जानबूझकर बर्बाद कर दिया है. गोलू के तालाब उनके परिवार की निजी संपत्ति है. इधर, कुछ समय से कुछ लोग तालाब को सरकारी घोषित करने और उसके किनारे सार्वजनिक रास्ता बनाने की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर विवाद भी हो चुकी है. उनका आरोप है कि विरोधी पक्ष ने तालाब में जहर डाल दिया. इससे 50 क्विंटल से अधिक मछलियां मर गयी. उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद कुछ लोगों ने तालाब से मरी हुई मछलियों को चुराकर बेचने तक की भी कोशिश की. उन्होंने कुछ लोगों को आरोपित करने हुए लगाते हुए मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि तालाब मालिक से मिले आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola