Giridih News: घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट का आरोप, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट का आरोप, केस दर्ज

Giridih News: गावां थाना क्षेत्र के पिहरा निवासी हेमंती देवी पति मुकेश यादव ने गावां थाना में आवेदन देकर घर में घुसकर निर्माण कार्य को बाधित करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

महिला का कहना है कि वह अपनी जमीन पर मकान का निर्माण करवा रही थी. इसी बीच बिरने के संजय यादव, राहुल कुमार, कुंदन कुमार, गोलू कुमार, गुड़िया देवी, अनीता देवी, बनवारी यादव सहित 10-12 लोग लाठी-डंडा, रड लेकर पहुंचे और मिस्त्री व मजदूरों को भगा दिया. उक्त लोगों ने ईंट-पत्थर, लाठी व रड से मुझे व गोतनी गुड़िया देवी पति राजेश यादव, ससुर जगदीश यादव, सास जुगली देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी. उत्पात मचाते हुए बाथरूम की निर्माणाधीन दीवार गिरा दी. संजय यादव ने रड मारकर सिर फोड गिया. उक्त लोगों ने चांदी की चेन और नकद छीन लिये. वहीं, दूसरे पक्ष के संजय यादव ने अपने आवेदन देकर कहा कि पिहरा में हिस्सेदारों के द्वारा जमीन का बंटवारा किया गया था. हमलोग अपनी जमीन पर जोत-आबाद कर रहे थे. मैं जब जमीन पर पहुंचा तो देखा कि मेरे जमीन पर मुकेश यादव, लालबाजार निवासी राजमिस्त्री मुशर्रफ अंसारी आदि मजदूर के साथ पक्का निर्माण कर रहा था. मना करने पर उक्त दोनों के अलावा यशोदा देवी, हेमंती देवी, सोनी देवी आदि भी वहां पहुंची धक्का-मुक्की करते हुए रड से हमला कर दिया. सोने की चेन, घड़ी व नकदी छीन लिया. साथ ही बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola