Giridih News: पंदनाकला में डोभा में डूब कर किशोर की मौत

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड की कपिलो पंचायत अंतर्गत पंदनाकला में आनंद कुमार(10 वर्ष) की डोभा में डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

Giridih News: गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड की कपिलों पंचायत अंतर्गत पंदनाकला में बिशुन यादव के 10 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार की डोभा में डूबने से मौत हो गयी. घटना मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे की है. ग्रामीणों ने बताया कि आनंद अपने साथियों के साथ नहाने गया था. इसी दौरान वह डोभा में डूब गया. लोगों का कहना है कि जहां घटना घटी, उस जगह जेसीबी से मिट्टी काटी गयी है. इस कारण वहां गहरा गड्ढा बन गया है. लबालब पानी भरे रहने के कारण गड्ढे का पता नहीं चलता है. हो-हल्ला होने पर खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और किशोर को निकाला. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. जानकारी मिलने पर बिरनी के अंचलाधिकारी संदीप मधेसिया, थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज, प्रमुख रामू बैठा, मुखिया मुकेश यादव समेत कई लोग पंदनाकला जाकर घटना पर दुख व्यक्त किया. थाना प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सीओ ने कहा कि प्रावधान के तहत मृतक के परिवार को सरकारी लाभ दिलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola