Giridih News :जमुआ थाना भवन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :30 Apr 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :जमुआ थाना भवन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त

Giridih News :क्षेत्र में जारी आंधी-पानी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. जमुआ थाना का जर्जर भवन भी इसकी चपेट में आ गया है. आंधी के कारण थाने के खपरैलनुमा भवन का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.

विज्ञापन

बता दें कि जमुआ थाने का यह हिस्सा वर्षों से जर्जर है. बारिश में छत से पानी टपकता और दीवारों में दरार आ गयी है. बरसात में पुलिसकर्मी टेबल पर प्लास्टिक डालकर सरकारी दस्तावेज को संभालकर रखते हैं. भवन काफी पुराना है और इसकी मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है. राहत की बात यह रही कि जिस समय घटना घटी, उस समय वहां कोई नहीं था.

आंधी से घर का छप्पर उड़ा

तिसरी पंचायत के सिजुआ में बुधवार को आंधी-पानी से अर्जुन ठाकुर के घर क्षतिग्रस्त हो गया. अर्जुन ठाकुर अपने छोटे से सैलून में काम करता है और घर परिवार को चलाता है. अर्जुन ने कहा कि उसकी पत्नी मंजू देवी का नाम दो वर्ष पूर्व ही आवास की सूची में आया था, लेकिन आज तक आवास नहीं बन पाया है. आंधी से घर क्षतिग्रस्त होने से परेशानी बढ़ गयी है. तिसरी के मुखिया किशोरी साव ने कहा कि घर क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट प्रशासन को दी जायेगी. इधर, वज्रपात में घायल चार लोग अभी भी इलाजरत हैं.

बारिश से उजड़ा गरीब महिला का आशियाना

देवरी प्रखंड के कोसोगोंदोदिघी पंचायत के महेशियादिघी गांव में बुधवार शाम आयी तेज आंधी और बारिश से उर्मिला देवी का कच्चे घर के आगे का हिस्सा गिर गया. राहत की बात यह रही कि घटना में वह सुरक्षित बच गयी. लेकिन, घर को काफी नुकसान पहुंचा है. उर्मिला ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुये आवास योजना का लाभ देने की मांग की है. उसने बताया कि उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है और उसका कोई पुत्र भी नहीं है. वह खुद से घर बनवाने में असमर्थ है. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले में पहल कर पीड़ित महिला को सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है, ताकि उसे सुरक्षित रहने की सुविधा मिल सके.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola