Giridih News :एसपी से मिला आजसू पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :एसपी से मिला आजसू पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

Giridih News :आजसू पार्टी ने हरलाडीह ओपी क्षेत्र में आदिवासी बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन

इस मांग को लेकर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसपी डॉ विमल कुमार से मिला. नेतृत्व पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुमित गौरव उर्फ कंपू यादव कर रहे थे. प्रतिनिधिमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा है. कहा गया कि हरलाडीह ओपी क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना घटी थी. घटना के आठ दिन बीतने के बाद भी अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. इस अमानवीय घटना से समाज में आक्रोश है और पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है.

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पर जोर

प्रतिनिधिमंडल ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच सुनिश्चित और पीड़ित बच्चियों व उनके परिवार को पूरी सुरक्षा और न्याय दिलाने पर जोर दिया. कहा यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जनआक्रोश और बढ़ सकता है. आजसू पार्टी ने भरोसा जताया कि पुलिस के हस्तक्षेप से पीड़ितों को न्याय मिलेगा. प्रतिनिधिमंडल में आजसू महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रियंका शर्मा, अक्षय यादव, आरती देवी, अनुपमा देवी, मधु देवी, रिंकी सिन्हा, अनीता देवी, पूजा देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola