अवैध कोयला कारोबारियों को पुलिस ने खदेड़ा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :18 May 2017 8:57 AM
विज्ञापन

बेंगाबाद : बेंगाबाद पुलिस ने बुधवार की दोपहर बनहती-छोटकीखरगडीहा मुख्य मार्ग पर ओझाडीह के पास अवैध कोयला कारोबारियों को खदेड़ा. पुलिस को देख अवैध कोयला ले जा रहे धंधेबाज मोटरसाइकिल व बैलगाड़ी को छोड़ भागने लगे. मौके पर पुलिस जवानों ने खदेड़कर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाखाद निवासी मो. इबरार को पकड़ लिया और हाजत […]
विज्ञापन
बेंगाबाद : बेंगाबाद पुलिस ने बुधवार की दोपहर बनहती-छोटकीखरगडीहा मुख्य मार्ग पर ओझाडीह के पास अवैध कोयला कारोबारियों को खदेड़ा. पुलिस को देख अवैध कोयला ले जा रहे धंधेबाज मोटरसाइकिल व बैलगाड़ी को छोड़ भागने लगे. मौके पर पुलिस जवानों ने खदेड़कर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाखाद निवासी मो. इबरार को पकड़ लिया और हाजत में बंद कर दिया.
इस दौरान पुलिस ने दजर्नाधिक बैलगाड़ियों के टायर को काट डाला और भारी मात्रा में काेयला जब्त कर थाना ले आया. मौके से पुलिस ने एक पल्सर बाइक भी जब्त की है. जेपीएन सिन्हा ने बताया कि एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही एक बाइक भी जब्त की गयी है.आरोपी के विरुद्ध कांड अंकित करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे गिरिडीह जेल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










