ऑटो-स्कूटर में टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

Updated at : 17 May 2017 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो-स्कूटर में टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काला पहाड़ के पास बुधवार की सुबह ऑटो और स्कूटर में भिड़ंत हो गयी. इस घटना में ऑटो के साथ-साथ स्कूटर भी पलट गया. घटना में मौके पर ही थाना इलाके के बराकर निवासी 45 वर्षीय गोपाल राय की मौत हो गयी, जबकि स्कूटर पर सवार पीरटांड़ के करमाटांड़ […]

विज्ञापन

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काला पहाड़ के पास बुधवार की सुबह ऑटो और स्कूटर में भिड़ंत हो गयी. इस घटना में ऑटो के साथ-साथ स्कूटर भी पलट गया. घटना में मौके पर ही थाना इलाके के बराकर निवासी 45 वर्षीय गोपाल राय की मौत हो गयी, जबकि स्कूटर पर सवार पीरटांड़ के करमाटांड़ निवासी मो महफूज (40 वर्ष), महफूज की पत्नी बॉबी खातून (35 वर्ष) और पुत्र मो मासूम (8 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान पति महफूज और पत्नी बॉबी ने दम तोड़ दिया. वहीं, घायल मासूम को इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola