महुआ शराब-स्प्रिट के साथ एक गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :17 May 2017 8:38 AM
विज्ञापन

धनवार के लाल चौक में की गयी छापेमारी गिरिडीह : उत्पाद विभाग ने मंगलवार को धनवार थाना इलाके के लाल चौक के पास स्थित एक मकान में छापामारी कर महुआ शराब व स्प्रिट साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पकड़ा गया आरोपी अनुज साव है. विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक के […]
विज्ञापन
धनवार के लाल चौक में की गयी छापेमारी
गिरिडीह : उत्पाद विभाग ने मंगलवार को धनवार थाना इलाके के लाल चौक के पास स्थित एक मकान में छापामारी कर महुआ शराब व स्प्रिट साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.
पकड़ा गया आरोपी अनुज साव है. विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी की गयी. सूचना थी कि लाल चौक के पास एक घर में अवैध रूप से महुआ शराब की चुलाई की जा रही है. शराब में स्प्रिट मिलाकर पिलायी जा रही है.
इसी सूचना पर छापामारी की गयी. छापामारी में 100 लीटर अवैध महुआ शराब व 258 लीटर स्प्रिट बरामद की गयी. इस दौरान अनूप साव को गिरफ्तार किया गया तो स्प्रिट सप्लायर अरविंद साव फरार हो गया. अभियान में अनि ललित सोरेन, बैजनाथ उरांव, त्रिपुरारी कुमार, अनूप पाठक शामिल थे. इधर मंगलवार की देर शाम को अकदोनी व बनियाडीह में छापामारी कर अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










