दुष्कर्मी की गिरफ्तारी को ले महिलाओं ने जाम की सड़क
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :17 May 2017 8:38 AM
विज्ञापन

चपुआडीह पंचायत के मुंडहरी में तीन मई को घटी थी घटना चपुआडीह. दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को ले मंगलवार को बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग स्थित मुंडहरी मोड़ के पास महिलाओं ने तीन घंटे तक सड़क जाम रखी. उनका कहना था कि चपुआडीह पंचायत के मुंडहरी में तीन मई को एक दलित महिला के […]
विज्ञापन
चपुआडीह पंचायत के मुंडहरी में तीन मई को घटी थी घटना
चपुआडीह. दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को ले मंगलवार को बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग स्थित मुंडहरी मोड़ के पास महिलाओं ने तीन घंटे तक सड़क जाम रखी. उनका कहना था कि चपुआडीह पंचायत के मुंडहरी में तीन मई को एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी
.
पीड़िता ने थाना में नौ मई को आवेदन देकर मो. साबिर उर्फ किटी पर आरोप लगाया था. प्राथमिकी के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज महिला संगठन ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी थी. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को महिलाओं ने 11 बजे सड़क जाम कर दी. सूचना पर बेंगाबाद थाना के एएसआइ जेपीएन सिन्हा, बीके सिंह, प्रमुख रामप्रसाद यादव, पंसस जयप्रकाश मंडल पहुंचे और महिलाओं को आरोपी द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण की जानकारी दी. प्रमुख व पंचायत प्रतिनिधियों समेत पुलिस प्रशासन के साथ वार्ता के बाद करीब दो बजे सड़क जाम हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










