निमियाघाट में कार व ट्रक की टक्कर,चालक घायल

Updated at :16 May 2017 8:12 AM
विज्ञापन
निमियाघाट में कार व ट्रक की टक्कर,चालक घायल

निमियाघाट : निमियाघाट थाना क्षेत्र के एक लाइन होटल के पास सोमवार को वैगन आर कार व ट्रक के बीच टक्कर में कार चालक आंशिक रूप से घायल हो गया. इसरी बाजार स्टेशन रोड निवासी अभय कुमार जैन का पुत्र पारस जैन(35 ) व उसका 18 वर्षीय पुत्र उदित जैन कार से किसी काम से […]

विज्ञापन
निमियाघाट : निमियाघाट थाना क्षेत्र के एक लाइन होटल के पास सोमवार को वैगन आर कार व ट्रक के बीच टक्कर में कार चालक आंशिक रूप से घायल हो गया. इसरी बाजार स्टेशन रोड निवासी अभय कुमार जैन का पुत्र पारस जैन(35 ) व उसका 18 वर्षीय पुत्र उदित जैन कार से किसी काम से धनबाद जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने कार में धक्का मार दिया, जिससे कारसड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गयी. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से चालक को रांगामाटी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना के बाद ट्रक को लेकर चालक भागने में सफल रहा. सूचना मिलने पर निमियाघाट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाकर थाना ले आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola